फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Enhancement of annual function with Pahari Naati and Bhangra

Hamirpur (Himachal) News: पहाड़ी नाटी और भंगड़े से सालाना समारोह को लगाए चार चांद

Sat, 23 Mar 2024 04:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय बने अग्रणी : डॉ. अमरजीत
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक ने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में नवाजे मेधावी
मुख्यातिथि ने अकादमिक सहित खेलों के विजेताओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमीरपुर महाविद्यालय कई क्षेत्रों में प्रदेशभर में आगे है। यह जल्द ही हर क्षेत्र में अग्रणी बन कर उभरने की क्षमता रखता है। जिला और इसकी सीमा के साथ इतने महाविद्यालय खुलने के बावजूद छात्रों का यहां पर दाखिला लेने के रुझान में कोई कमी नहीं आई है। यहां अभी भी पांच हजार छात्र अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के मामले में यह मॉडल काॅलेज के रूप में उभर सकता है। प्रदेश के 140 महाविद्यालयों को हाईटेक बनाने के लिए डिजिटल स्क्रीन व उपकरण मुहैया करवाए गए हैं। महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए प्रतिनियुक्ति के बजाए वर्चुअल क्लास रूम तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, कॉलेज में आगामी सत्र से नए कोर्स शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। समारोह में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह गान, लोक गीत, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा, पहाड़ी नाटी सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए वर्षभर की अकादमिक, खेल व सांस्कृतिक उपलब्धियों का ब्योरा रखा और महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि और प्राचार्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर मझीण काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. चंदन भारद्वाज, बलद्वाडा के प्रो. विजय कौंडल, घंडलावणी की प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, धनेटा के प्राचार्य डा. ज्ञान चंद राणा, पूर्व प्राचार्य प्रो. पीसी पटियाल, डॉ. एचएस जमबाल, डॉ. केएल वर्मा, डॉ.अंजु बत्ता सहगल, उच्च शिक्षा उप निदेशक अनिल कौशल, पीटीए अध्यक्ष अजय पटियाल, पूर्व छात्रसंघ के मुख्य सलाहकार कर्नल एडी शर्मा, उप प्राचार्य डाॅ. सतीश सोनी, डाॅ. शशि शर्मा सहित समस्त कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed