फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Engineer's body found in Man Khad

मण खड्ड में मिला इंजीनियर का शव

Mon, 13 Sep 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मण पंचायत की खड्ड में सोमवार दोपहर एक युवक का शव बरामद हुआ है। मण पंचायत के निकट फतेहपुर पुल से करीब एक किलोमीटर दूर एक दुर्गम स्थल पर शव पड़ा था। इसे कुछ प्रवासी मजदूरों ने देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान अमित (36) पुत्र सतीश कुमार निवासी तरेटी के तौर पर हुई है। युवक आठ सितंबर से घर से लापता था। इसकी शिकायत परिजनों ने नादौन पुलिस को दी थी और पुलिस उसकी तलाश भी कर रही थी।
विज्ञापन

मृतक बद्दी में एक कंपनी में बतौर इंजीनियर तैनात था और कुछ समय पूर्व ही घर आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे माता पिता और पत्नी छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और मामला दर्ज करके आगे छानबीन आरंभ कर दी गई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed