{"_id":"5fb917088ebc3e9bf96c6268","slug":"enchrocment-hamirpur-hp-news-sml35206849","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के बाहर अतिक्रमण और यातायात नियम तोड़ने पर चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के बाहर अतिक्रमण और यातायात नियम तोड़ने पर चालान
विज्ञापन
नादौन बाजार में पार्क वाहनों के चालान काटते हुए एसडीएम विजय धीमान और पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन। उपमंडल मुख्यालय नादौन में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अतिक्रमण के कारण राहगीरों को चलने-फिरने में दिक्कतें पेश आ रही थीं।
शनिवार को नादौन शहर में जहां एक ओर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे वहीं दूसरी ओर बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन के अभियान की कमान एसडीएम विजय धीमान ने संभाली। धीमान ने पुलिस को साथ नादौन के अपर बाजार के कुछ भाग में दुकानदारों के अतिक्रमण को हटवाया। उनको सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह दुकानों के आगे तिरपाल और पर सामान न लगाएं।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बाजार की दो गलियों में अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से शहर के सभी भागों में ऐसे अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। इसके बावजूद यदि कोई नहीं माना तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुकानसे आगे बढ़ाकर लगाए सामान और तिरपाल को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बाजार में पार्क किए वाहनों के चालान काटने के भी उन्होंने आदेश दिए। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत परिसर में निशुल्क पार्किंग उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त इंद्रपाल चौक के सामने भी पार्किंग की व्यवस्था है। इसलिए इधर-उधर और बाजार में वाहन पार्क किए जाने पर उनका चालान किया जाएगा। धीमान ने दुकानदारों से सहयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।