{"_id":"65186f8502df28c14a013da4","slug":"employment-fair-in-iti-rail-on-6th-will-get-honorarium-of-rs-21-thousand-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9933-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में रोजगार मेला छह को, 21 हजार रुपये मिलेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में रोजगार मेला छह को, 21 हजार रुपये मिलेगा मानदेय
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में गुजरात की निजी कंपनी की ओर से छह अक्तूबर को निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए आईटीआई पास अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनी की ओर से 21 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि मासिक मानदेय के अलावा अभ्यर्थियों को सब्सिडी युक्त भोजन, कंपनी की लागत पर वर्दी व जूते और अन्य पीपीई किट्स और कंपनी के मानदंडों के अनुसार जीपीए और मेडिकल की सुविधा भी मिलेगी।
साक्षात्कार में आईटीआई के ट्रेड्स फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल, डीजल मेकेनिक, टर्नर, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मेकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, इलेक्ट्रिक मेकेनिक और पेंटर जनरल आदि के 2018 से लेकर 2023 सत्र तक के पासआउट अभ्यर्थी भी साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के दसवीं कक्षा में 40 फीसदी और आईटीआई में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है और इसके साथ यह विद्यार्थियों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी छह अक्तूबर को सुबह नौ बजे आईटीआई रैल में अपने सारे मूल प्रमाण पत्र सहित व उनकी प्रत्येक की दो प्रतियां आधार कार्ड व बायोडाटा के अलावा तीन फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।