{"_id":"5da0c26a8ebc3e012f281ad5","slug":"employes-angry-hamirpur-hp-news-sml310600962","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की हो नई भर्ती : यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की हो नई भर्ती : यूनियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की नादौन इकाई की बैठक राज्य सहसचिव पंकज परमार की अध्यक्षता में नादौन में हुई। इसमें नादौन इकाई के प्रधान नितिश भारद्वाज भी उपस्थित रहे। इन दोनों नेताओं ने कहा कि सुंदरनगर में शहीदी दिवस पर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने जो निर्देश यूनियन की यूनिटों को दिए हैं उनका पालन किया जाएगा। बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की कमी खल रही है। एक कर्मचारी 30-32 ट्रांसफार्मरों की देख-रेख कर रहा है और मौत का शिकार बनते जा रहे हैं।
सुंदरनगर में प्रदेशाध्यक्ष की ओर से रखी गई मांगों के अनुसार बोर्ड में कर्मचारियों की नई भर्ती की जाए, कर्मचारियों की समस्याओं को सुना जाए, वर्ष 2014 के बाद नियुक्त हुए नई श्रेणियों के कर्मचारियों के पदोन्नति नियम बनाए जाएं और आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती बंद की जाए, जो रखे गए हैं उनको बोर्ड में समायोजित किया जाए। इन मांगों को पूरा करवाने के लिए हर कर्मचारी संघर्ष जारी रखेगा। बैठक में मुख्यमंत्री से मांग की गई कि कर्मचारी विरोधी और बोर्ड विरोधी प्रबंध निदेशक को पद से अतिशीघ्र हटाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए यूनियन की ओर से 22 अक्तूबर को शिमला में प्रदर्शन रखा गया है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, सह-सचिव अजनीश कांत, उपाध्यक्ष-अंकुुश शर्मा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।