{"_id":"58f3a30f4f1c1b38744709d0","slug":"employees-union-statges-protest-over-thrashing-fellow-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक से मारपीट पर भड़का संघ, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक से मारपीट पर भड़का संघ, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : demo pics
हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक संघ ने एचआरटीसी चालक से मारपीट के विरोध में अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर की अगुवाई में वर्कशॉप गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने चालक से मारपीट के आरोपी युवकों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
साथ ही चेतावनी दी कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो उन्हें आंदोलन तेज करने को मजबूर होना पड़ेगा। इससे पहले संघ के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग भी की। चालक संघ का कहना है कि कंदरौर के पास कुछेक युवकों ने निगम चालक से मारपीट की।
विज्ञापन
इसके चलते बिलासपुर में प्राथमिक उपचार के बाद चालक को पीजीआई रेफर कर दिया गया। हैरत है कि पुलिस ने मारपीट के आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ा है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने वर्कशॉप के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो चालक संघ प्रदर्शन को तेज करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
बाकायदा 25 अप्रैल को हमीरपुर में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही संघ ने प्रबंधन से मांग की है कि बीते साल के शेष बचे अवकाशों को अगले साल में जोड़ा जाए। साथ ही एचआरटीसी कर्मचारियों के लिए प्रदेश भर में एक समान फरमान जारी किए जाएं।
इस मौके पर चालक संघ के उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, अमरनाथ, मनमोहन, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, कुलदीप सिंह, कुलवंत सिंह, देशराज, कमल किशोर, विनोद कुमार, रघुवीर सिंह, कश्मीर चंद, रामानंद, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, श्रवण कुमार, चुनी लाल और रहमत अली मौजूद रहे।