{"_id":"63e533c3ea6922cb70035fb7","slug":"employees-should-not-be-transferred-from-the-commission-union-hamirpur-hp-news-c-19-1-55738-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग से कर्मचारियों को न किया जाए स्थानांतरित : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग से कर्मचारियों को न किया जाए स्थानांतरित : संघ
Thu, 09 Feb 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कर्मचारी संघ के महासचिव जोगिंद्र सिंह और सविता गुलेरिया ने प्रदेश सरकार से आयोग के कर्मचारियों को अन्य जगह स्थानांतरित न करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि ऐसा सुनने में आया है कि सरकार आयोग के कर्मचारियों को दूसरी जगह स्थानांतरित कर सकती है। जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आयोग में विभिन्न श्रेणियों के 100 पद सृजित हैं, लेकिन वर्तमान में 40 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। इसके बावजूद बीते साल आयोग ने 167 छंटनी परीक्षाओं, 179 मूल्यांकन परीक्षाओं और 29 टंकण परीक्षाओं का सफल संचालन किया।संघ ने कहा कि आयोग के कुछ कर्मचारियों की सजा सभी कर्मचारियों को नहीं मिलनी चाहिए। अगर कर्मचारियों को अन्यंत्र शिफ्ट किया जाता है तो कर्मचारियों की सालों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। 23 दिसंबर 2022 को जेओए आईटी का पेपर लीक होने के कारण सरकार ने आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया था। जिसके चलते अभी तक दिसंबर और जनवरी के वेतन की अदायगी नहीं हो पाई है। कर्मचारी संघ की मांग पर गोर करते हुए प्रदेश सरकार ने गत दिवस उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक को आयोग का एचओडी नियुक्त किया है। लेकिन, अभी तक वेतन जारी करने के लिए किसी को भी डीडीओ शक्तियां नहीं मिली हैं। जिसके चलते कर्मचारियों को अपने परिवार के खर्चे पूरे करने मुश्किल हो रहे हैं।
उधर, एडीसी हमीरपुर एवं कर्मचारी चयन आयोग के ओएसडी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने आयोग के एचओडी का कार्यभार संभाल लिया है। शीघ्र ही डीडीओ की शक्तियां भी प्रदान कर दी जाएंगी, ताकि कर्मचारियों को वेतन की अदायगी हो सके।
-- -
विज्ञापन
उधर, एडीसी हमीरपुर एवं कर्मचारी चयन आयोग के ओएसडी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने आयोग के एचओडी का कार्यभार संभाल लिया है। शीघ्र ही डीडीओ की शक्तियां भी प्रदान कर दी जाएंगी, ताकि कर्मचारियों को वेतन की अदायगी हो सके।
विज्ञापन