फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   eleven kalash estblished in abhadevi temple

अवाहदेवी मंदिर में 11 कलश होंगे स्थापित

Sun, 28 Feb 2021 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
eleven kalash estblished in abhadevi temple
अवाहदेवी माता मंदिर में चढ़ने वाले कलशों की पूजा करतीं वंदना गुलेरिया व अन्य सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
अवाहदेवी (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर और मंडी के संगम स्थल अवाहदेवी में बने माता के मंदिर के गुंबद पर 11 कलश स्थापित किए जा रहे हैं। मंदिर के तीन गुंबद हैं और इन तीनों को वर्ष 2012 में स्थापित किया था, लेकिन गुबंद पर लगा संगमरमर निकलता ही रहता है। जिस कारण मंदिर के अंदर बारिश का पानी टपकता है। इस पानी के रिसाव से निजात पाने के लिए मंदिर कमेटी ने गुंबद का सारा संगमरमर उखाड़ दिया और अब इसकी खूबसूरती के लिए ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। मंदिर के अंदर नव दुर्गा के रूपों की स्थापना की गई है। इसलिए इन नौ देवियों के नौ कलश भी स्थापित किए जा रहे हैं। दो बड़े कलश मुख्य गुंबद पर स्थापित होने हैं।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष वंदना गुलेरिया और सदस्यों ने रविवार को कलशों की पूजा-अर्चना की। इन कलशों का खर्च समाजसेवी संस्था आदर्शणी वेलफेयर सोसायटी करेगी। संस्था की अध्यक्ष प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया हैं, जोकि वर्तमान में धर्मपुर क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य भी हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान बक्शी राम गुलेरिया भी इस संस्था के सदस्य हैं। प्रधान ने कहा कि इस कलशों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। इस मौके पर धर्मपुर क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य शिव कुमार वर्मा, बाजार कमेटी के प्रधान विनोद ठाकुर, प्रमोद कुमार, रमेश चंद गुलेरिया, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed