फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity transformer to induce at Khuthari, Thamani

खुथड़ी और ठमाणी में लगेंगे बिजली ट्रांसफार्मर

Sun, 28 Feb 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 28 Feb 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity transformer to induce at Khuthari, Thamani

जिला के तहत खुथड़ी और ठमाणी के लोगों को अब कम वोल्टेज की समस्या नहीं सताएगी। बिजली बोर्ड इन पंचायतों में दो नए ट्रांसफार्मर लगाने जा रहा है। दोनों पंचायतों में बिजली बोर्ड 25-25 केवी के ट्रांसफार्मर स्थापित करेगा।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भूमि का चयन कर रहा है। भूमि चयनित होते ही ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए जाएंगे। लोगों की मांग पर इन पंचायतों में ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड की मानें तो इन पंचायतों में पिछले लंबे समय से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या चल रही है। पंचायतों के ग्रामीण भी कई बार बोर्ड से समस्या को उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दोनों पंचायतों में कम वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण खराब होने का भी अंदेशा बना रहता है।

पंचायतों में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे बिजली कनेक्शनों के कारण ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड़ पड़ रहा है। इससे बिजली की समस्या से इन पंचायतों को जूझना पड़ रहा है।


दो पंचायतों खुथड़ी और ठमाणी में 25-25 केवी के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। ट्रांसफार्मर लगने से इन पंचायतों के करीब आठ सौ परिवारों को बिजली की कम वोल्टेज की समस्या नहीं सताएगी।

- वतन चंद मेहला, एसडीओ, बिजली बोर्ड, भोटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed