फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity board distributed 15 lakh checks to the affected

बिजली बोर्ड ने प्रभावितों को बांटे 15 लाख के चेक

Mon, 19 Jul 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity board distributed 15 lakh checks to the affected
ग्राम पंचायत बारी में प्रभावित परिवारों को मुआवजा देते बिजली बोर्ड के अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रदेश बिजली बोर्ड ने बारी पंचायत के लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को सोमवार को मुआवजे के रूप में 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की है। टावर लाइन के प्रभावितों को मुआवजे के चेक प्रदान किए गए हैं। इससे उन लोगों की भूमि पर एसटी पावर लाइन का कार्य किया जा सके। पालमपुर से हमीरपुर के कनकरी तक हाई पावर बिजली लाइन बिछाई जा रही हैं। इसमें लगभग 200 टावर स्थापित किए जा रहे हैं। बारी पंचायत के तहत बारी गांव में तीन टावर स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक टावर को लेकर लोगों में गतिरोध था। इसे बीते दिनों स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने हस्तक्षेप करते हुए सुलझा दिया था। इसके बाद बोर्ड के अधिकारियों ने तुरंत मुआवजा देकर टावर लाइन का काम शुरू करने का आश्वासन दिया था। प्रदेश बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता सहित पूरी टीम ग्राम पंचायत बारी के कार्यालय में पहुंची और प्रभावितों को लगभग 15 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया। पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने कहा कि बिजली बोर्ड के अधिकारी पंचायत कार्यालय में पहुंचे हुए थे। इस दौरान प्रभावित परिवारों को भी बुलाया गया था। अधिकांश भू मालिकों ने मुआवजा ले लिया है और अब नए टावर को लगाने के लिए कोई गतिरोध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed