फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   election

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में सुखविंद्र सुक्खू 3,363 मतों से विजयी

Fri, 09 Dec 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
election
नादौन में चुनाव जीतने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने समर्थकों के साथ - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन से सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 3,363 मतों से जीत हासिल की है। सुक्खू को कुल 36,142 मत पड़े, जबकि भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री को 32,779 मत मिले। कुल 121 बूथों में से अधिकांश पर सुक्खू ने पहले ही 4,000 मतों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली थी जो कि सातवें चरण में थोड़ा कम हुई। सातवें चरण में विजय अग्निहोत्री इतनी बढ़त नहीं ले सके कि कांग्रेस की लीड को कम कर सकें। 12वें चरण तक भी सुक्खू करीब 4000 की बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहे। अंत के चार चरणों में भाजपा की स्थिति कुछ सुधरी। वह कांग्रेस की पिछली लीड को नहीं तोड़ पाई। पोस्टल बैलट में से 825 भाजपा के पक्ष में तो 1131 मत कांग्रेस के पक्ष में रहे। नादौन में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शैंकी ठुकराल को 1,487 मत पड़े। बहुजन समाज पार्टी के देशराज को 225 मत पड़े। आजाद उम्मीदवार रणजीत सिंह को 116 और सुरेंद्र कुमार को 98 मत पड़े। वहीं 192 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन

पार्टी प्रत्याशी मत
कांग्रेस सुखविंद्र सिंह सुक्खू 36,142
भाजपा विजय अग्निहोत्री 32,779
आप शैंकी ठुकराल को 1,487
बीएसपी देशराज 225
आजाद रणजीत सिंह 116
आजाद सुरेंद्र कुमार 98 मत
नोटा 192
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed