फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   election

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में भाजपा का किला ध्वस्त, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चुनाव जीते

Fri, 09 Dec 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
election
चुनाव जीतने के बाद एसडीएम से सर्टिफिकेट प्राप्त करते सुरेश कुमार। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र भोरंज से कांग्रेस को लंबे समय के बाद जीत का स्वाद चखने को मिला है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान को 60 मतों के अंतर से पराजित किया। सुरेश कुमार को 25,779 मत मिले, जबकि भाजपा के डॉ. अनिल धीमान को 24,719 मत मिले। भोरंज को भाजपा का सबसे मजबूत किला माना जाता था, क्योंकि भाजपा इस सीट से लगातार सात विधानसभा और एक उपचुनाव जीत चुकी है। भाजपा के 35 साल पुराने इस गढ़ को इस बार कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश कुमार ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

इस सीट पर वर्ष 1990 से लेकर वर्ष 2016 तक भाजपा से पूर्व मंत्री स्वर्गीय ईश्वर दास धीमान लगातार छह बार विधायक और दो बार प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे। नवंबर 2016 में उनके निधन के बाद अप्रैल 2017 में हुए उपचुनाव में उनके पुत्र डॉ. अनिल धीमान भाजपा से विधायक बने। दिसंबर 2017 से 2022 तक यहां से डॉ. धीमान का टिकट काटकर कमलेश कुमारी को दिया गया और वह चुनाव जीत गईं। इस बार भाजपा ने मौजूदा विधायक कमलेश कुमारी का टिकट काटकर फिर से डॉ. अनिल धीमान को दे दिया। भाजपा की गुटबाजी और धीमान परिवार के विरोध के चलते भाजपा यह सीट गंवा बैठी। वहीं खास बात यह है कि कांग्रेस से चुनाव जीतने वाले सुरेश कुमार पूर्व में तीन बार चुनाव हार चुके हैं। सुरेश कुमार पहली बार वर्ष 2003, दूसरी बार वर्ष 2008, तीसरी बार वर्ष 2017 में विधानसभा का चुनाव इस सीट से हार चुके हैं। इस बार उन्होंने भाजपा से यह सीट हथियाकर कांग्रेस की झोली में डाली है तो वहीं भाजपा को इस सीट को हारने से काफी नुकसान हुआ है क्योंकि खास बात यह है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का भोरंज गृह विधानसभा क्षेत्र है। भाजपा के यह दोनों दिग्गज भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर बूथ पर मतदान करते हैं।
विज्ञापन

बाक्स:
विधानसभा क्षेत्र भोरंज में किसे कितने मत मिले
पार्टी प्रत्याशी मत
कांग्रेस सुरेश कुमार 25,779
भाजपा डॉ. अनिल कुमार 24,719
बसपा जरनैल सिंह 302
आम आदमी पार्टी रजनी कौशल 463
निर्दलीय पवन कुमार 6861
नोटा 293
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed