फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Eight special buses run for Chandigarh, all full

चंडीगढ़ के लिए चलाईं आठ स्पेशल बसें, सभी फुल

Sun, 07 Nov 2021 08:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Eight special buses run for Chandigarh, all full
हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए शुरू की अतिरिक्त बस में बैठे यात्री। -संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। समय सुबह ग्यारह बजे, स्थान बस अड्डा हमीरपुर। यहां रविवार को यात्रियों की भीड़ उमड़ी हुई है। अड्डे के प्रवेश द्वार के पास कुछ लोग अपना सामान बांधकर बसों का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ यहां लगी रेलिंग के पास बैठकर धूप में बसों का इंतजार कर रहे हैं। बस अड्डे के बीचों बीच लोग बसों में चढ़ने के लिए बेताब खड़े हैं। वहीं, प्राइवेट बस चालक भी यात्रियों को बुला रहे हैं। 11 बजकर पांच मिनट हुए हैं और हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए निगम ने अतिरिक्त बस चलाई है, जो करीब पांच मिनट में ही फुल हो गई । अमर उजाला की टीम ने इन यात्रियों से बात की तो कहा कि उन्हें बिना एडवांस बुकिंग के ही इस बस का लाभ मिल गया है।
11.25 पर बस अड्डे के बाहर की ओर खड़ी कुछ लड़कियों और महिलाओं से जब टीम ने बात की तो पता चला कि उन्हें चंबा जाना है और कोई बस नहीं है। करीब डेढ़ घंटे से खड़े हैं, जो किसी अन्य डिपो की बस है, उसमें भी सीटें नहीं हैं। वहीं, सुंदरनगर जा रहे कुछ प्रशिक्षुओं को भी बस नहीं मिल रही है। टीम जब बस अड्डे के टिकट काउंटर पर पहुंची तो यहां भी लोगों की भीड़ लगी है। निगम ने काउंटर के बाहर भी एक बेंच लगाकर बुकिंग शुरू की है।
विज्ञापन

हालांकि, निगम प्रबंधन ने लोगों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ के लिए रूटों के अलावा आठ अतिरिक्त बसें और होशियारपुर के लिए एक अतिरिक्त स्पेशल बस भेजी। दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि चंडीगढ़ के लिए आठ और होशियारपुर के लिए एक अतिरिक्त बस भेजी गई। यात्रियों की सुविधा के लिए निगम कार्यशील है। मांग अनुसार बसें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त बस का मिला लाभ : पवन
पवन कुमार ने कहा कि श्यामनगर से चंडीगढ़ के लिए जाना है। एडवांस बुकिंग नहीं करवाई थी, लेकिन साढ़े दस बजे बस अड्डे पहुंचा तो निगम ने एक अतिरिक्त बस चंडीगढ़ के लिए लगाई। जिसमें वह बैठे और अपने गंतव्य जा रहे हैं।
समय पर बस अड्डे पहुंचे तो मिली बस : विवेक
विवेक कुमार ने कहा कि वापसी के लिए बस अड्डे पर भीड़ उमड़ी है। वह सौभाग्यशाली हैं कि समय पर अड्डे पर पहुंचे और स्पेशल जा रही अतिरिक्त बस में सीट मिली। कई लोग तो बिना बस के इधर, उधर ही भटकते रहे।
समय पर नहीं चलीं बसें : अनामिका
अनामिका ने कहा कि निगम ने स्पेशल बसें तो चलाईं, लेकिन बस भर जाने के बाद भी समय पर रवाना नहीं की। 11 बजे जाने वाली बस को पौने बारह बजे बस अड्डा से रवाना किया। इस कारण बस में बैठकर समय बर्बाद हुआ।
चंडीगढ़ की सभी बसें फुल : शानू
शानू कुमार ने कहा कि उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। चंडीगढ़ जाना है। 11 बजे भेजी जाने वाली अतिरिक्त बस भी फुल है और 12.10 पर जाने वाली स्पेशल बस की सीटें भी फुल हैं। इस कारण उन्हें अब इंतजार ही करना पड़ेगा।
सुंदरनगर के लिए नहीं कोई बस : सचिन
सचिन कुमार ने कहा कि उन्हें सुंदरनगर जाना है, लेकिन बस नहीं है। चंडीगढ़ या अन्य राज्यों के लिए तो निगम ने बसें चलाई हैं, लेकिन सुंदरनगर के लिए कोई बस नहीं है। इस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हमीरपुर से चंबा के लिए नहीं कोई बस : रंजुला
रंजुला शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रशिक्षु हैं। हमीरपुर से चंबा के लिए कोई भी बस सेवा नहीं है। अन्य डिपो की जो बस साढ़े 11 बजे के करीब आती है, उसमें भी सभी सीटें फुल हैं। बेटी को बस नहीं मिली।

टैक्सी से चंबा जाना पड़ेगा : वंदना
वंदना ठाकुर ने कहा कि चंबा के लिए कोई भी बस सेवा नहीं है। जबकि, हमीरपुर के सबसे अधिक प्रशिक्षु चंबा मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत हैं। रविवार को भी बस न मिलने के कारण उन्हें अब टैक्सी से चंबा जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed