{"_id":"5ea9aad98ebc3e90ad28fd14","slug":"egnu-study-shedule-hamirpur-hp-news-sml3316687106","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू ने छात्रों के लिए जारी किया पढ़ाई का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू ने छात्रों के लिए जारी किया पढ़ाई का शेड्यूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। इग्नू अध्ययन केंद्र 1104 राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में लॉकडाउन के चलते इस बार इंडक्शन मीटिंग का आयोजन नहीं हो पाया है। लेकिन, जिन शिक्षार्थियों ने जनवरी में प्रवेश लिया है, उन्हें पूरे सत्र किस तरह से पढ़ाई करवानी है, इसका शेड्यूल इग्नू केंद्र ने जारी किया है। इसके तहत सभी छात्रों को पहले इग्नू की वेबसाइट से अपना परिचय पत्र, सत्रीय कार्य के लिए प्रश्न पत्र, पुराने प्रश्न पत्र डाउनलोड करने होंगे।
जनवरी सत्र के छात्रों को सितंबर में अपनी असाइनमेंट प्रश्न पत्र सहित अध्ययन केंद्र में जमा करवानी होंगी। इसके बाद सितंबर, अक्तूबर में दिसंबर माह की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भी भरे जाने हैं। साथ ही द्वितीय वर्ष में भी प्रवेश लेना है। मई या जून 2020 तक अध्ययन सामग्री छात्रों तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा छात्र इग्नू की ज्ञान दर्शन चैनल और ई ज्ञानकोष से ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकते। पुराने छात्र जिन्होंने जून 2020 में परीक्षा देनी है, उनके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 15 मई बिना विलंब शुल्क कर दी गई है। इसके अतिरिक्त छात्र द्वितीय, तृतीय वर्ष या आगामी सेमेस्टर के लिए 30 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इग्नू केंद्र हमीरपुर के समन्वयक प्रोफेसर रविंद्र पाल और सह समन्वयक प्रोफेसर रवि दत्त ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए छात्र उनसे या इग्नू के रीजनल सेंटर शिमला में संपर्क कर सकते हैं।