फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   education training

स्कूलों में समुदाय सहभागिता और शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने पर चर्चा

Wed, 21 Aug 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में डाइट गौना करौर हमीरपुर के सौजन्य से हमीरपुर ब्लॉक के एसएमसी प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुरू किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर बलवंत कुमार नड्डा ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में समुदाय सहभागिता और गुणवत्ता को बढ़ाना है, ताकि स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ सके। यह प्रशिक्षण शिविर जिले के हर ब्लॉक में आयोजित किया जाएगा। डाइट गौना करौर के जिला समन्वयक सुनील कुमार ने बताया कि इसके लिए जिला के छह खंडों में 12 वेन्यू रखे गए हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर ब्लॉक में 22 अगस्त को प्राइमरी और 23 अगस्त को अपर प्राइमरी की ट्रेनिंग बाल स्कूल हमीरपुर में, गलोड़ ब्लॉक की प्राइमरी स्कूलों की कांगू में 30 अगस्त को और अपर प्राइमरी की सीसे गलोड़ स्कूल में 22 अगस्त को, बिझड़ी ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल जीपीएस बिझड़ी की 26 अगस्त को, दूसरा बैच जीपीएस भकरेड़ी में 27 अगस्त और अपर प्राइमरी की सीसे बिझड़ी में 26 अगस्त को, नादौन ब्लॉक की प्राइमरी की जीपीएस सेरा में 28 अगस्त और अपर प्राइमरी की सीसे बाल स्कूल नादौन में 29 अगस्त और भोरंज ब्लॉक प्राइमरी की जीपीएस भोरंज में 31 को व अपर प्राइमरी की सीसे भोरंज में दो सितंबर और सुजानपुर ब्लॉक की प्राइमरी की जीपीएस बाल सुजानपुर में 3 सितंबर व अपर प्राइमरी की सीसे सुजानपुर में तीन सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें प्राइमरी और अपर प्राइमरी के एसएमसी प्रधान, महिला मंडल प्रधान और ग्राम पंचायत प्रधानों को प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर, प्रवीण मनकोटिया, बीआरसीसी प्राइमरी, बीईईओ प्राइमरी, बीआरसीसी अपर प्राइमरी मौजूद रहे। इसके अलावा रिसोर्स पर्सन में प्रीतम चंद, बलवीर सिंह, प्रकाश चंद, आशा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed