{"_id":"6139004f8ebc3e882b7250ee","slug":"education-of-laborers-children-will-be-easy-aid-amount-increased-hamirpur-hp-news-sml383109528","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान होगी मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई, सहायता राशि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान होगी मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई, सहायता राशि बढ़ी
विज्ञापन
गारली (हमीरपुर)। प्रदेश भवन और सनिर्माण कामगार रोजगार नियमन और सेवा शर्त नियम 2008 में संशोधन कर कामगारों के बच्चों की पढ़ाई और शोध के लिए राशि बढ़ा दी है। सहायता राशि को लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग कक्षाओं, पाठ्यक्रमों और अनुसंधान कार्यों के लिए एक बराबर कर दिया है। जबकि पूर्व में लड़कों और लड़कियों की पढ़ाई के लिए प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में काफी अंतर था।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यकारी सदस्य रविंद्र चौहान ने कहा कि कामगारों के पहली से आठवीं कक्षा तक की लड़कियों को पढ़ाई के लिए दिए जाने वाले 8000 रुपये और लड़कों को 5000 रुपये के स्थान पर अब दोनों के लिए 8400 रुपये प्रतिवर्ष प्रदान किए जाएंगे। नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 12-12 हजार रुपये दिए जाएंगे। स्नातक कक्षा के लिए प्रतिवर्ष 36 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
स्नातकोत्तर कक्षा के लिए 60 हजार रुपये प्रतिवर्ष, डिप्लोमा कोर्स के लिए 48 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और डिग्री करने पूरी करने के लिए 60 हजार रुपये प्रतिवर्ष देंगे। इसी प्रकार पीएचडी अनुसंधान कार्य करने वालों को 1.20 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। पंजीकृत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर बनाने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना से डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल ने नई योजना बालिका जन्म उपहार योजना आरंभ करने का भी निर्णय लिया। इसके तहत बालिका के जन्म पर 51 हजार रुपये की एफडीआर की जाएगी। मंद बच्चों के लिए बाल कल्याण योजना के तहत 50 फीसदी या उससे अधिक की विकलांगता वाले बच्चों को 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष प्रदान किए जाएंगे। पंजीकृत लाभार्थियों की विधवाओं के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।