फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   education

कायाकल्प से निखरे आठ मेधावी छात्रों ने पास किया जेईई एडवांस

Fri, 09 Oct 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ जेईई, नीट और अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी एवं विद्यार्थियों के सही मार्गदर्शन के प्रयासों के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उपायुक्त की विशेष पहल पर जिला के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में आरंभ किया गया कायाकल्प कार्यक्रम कामयाब रहा है। कायाकल्प कार्यक्रम से निखरे जिला के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम लाने के बाद अब इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में भी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। जिला के विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के 8 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की है। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी के चार विद्यार्थी वंश सिंह, खुशबू, अखिल शर्मा और साहिल कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर का तन्मय, हिम अकादमी स्कूल हमीरपुर के अनमोल और साकेत तथा सुपर मैगनेट स्कूल की ज्योति धीमान शामिल हैं। जेईई एडवांस परीक्षा पास करने के बाद इन विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ इंजीनियरिंग और मेडिकल की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं मार्गदर्शन के लिए जिला के स्कूलों में कायाकल्प कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्कूल में ही बेहतर पाठ्य सामग्री एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। हरिकेश मीणा ने कहा कि इस शैक्षणिक सत्र में कोरोना संकट के बावजूद कायाकल्प कार्यक्रम के विस्तार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं, ताकि जिला के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed