{"_id":"5f8097d38ebc3e9ba007c8fc","slug":"education-hamirpur-hp-news-sml3478069108","type":"story","status":"publish","title_hn":"-कृप्या एक नंबर फाइल की जगह इस फाइल को लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-कृप्या एक नंबर फाइल की जगह इस फाइल को लें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ जेईई, नीट और अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी एवं विद्यार्थियों के सही मार्गदर्शन के प्रयासों के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उपायुक्त की विशेष पहल पर जिला के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में आरंभ किया गया कायाकल्प कार्यक्रम कामयाब रहा है। कायाकल्प कार्यक्रम से निखरे जिला के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम लाने के बाद अब इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में भी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। जिला के विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के 8 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की है। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी के चार विद्यार्थी वंश सिंह, खुशबू, अखिल शर्मा और साहिल कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर का तन्मय, हिम अकादमी स्कूल हमीरपुर के अनमोल और साकेत तथा सुपर मैगनेट स्कूल की ज्योति धीमान शामिल हैं। जेईई एडवांस परीक्षा पास करने के बाद इन विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। विद्यालय के वंश सिंह ने ओवरऑल 7820वां रैंक और ओबीसी वर्ग में 1417वां रैंक हासिल किया है। इसी विद्यालय की खुशबू ने जनरल में 9241 रैंक पाया है। अखिल शर्मा ने ओवरऑल 13436 रैंक और ईडब्ल्यूएस वर्ग में 1639 रैंक हासिल किया है। साहिल कुमार को एससी वर्ग में 2979 रैंक मिला है। इसी विद्यालय के निखिल जमवाल ने एससी वर्ग में 544वां रैंक पाया है। इनके अलावा रावमापा बाल हमीरपुर के तन्मय को 865 वां रैंक, एससी में हिम अकादमी स्कूल हमीरपुर के अनमोल को जनरल में 21573 रैंक और इसी स्कूल के साकेत को भी जनरल में 18790वां रैंक मिला है। सुपर मैगनेट स्कूल की ज्योति धीमान को 1506 रैंक (एससी) मिला है। जेईई एडवांस परीक्षा पास करने के बाद इन विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। वंश सिंह को बीआईटीएस पिलानी और तन्मय को आईआईटी रुड़की में प्रवेश मिलने की उम्मीद है। हरिकेश मीणा ने कहा कि इस शैक्षणिक सत्र में कोरोना संकट के बावजूद कायाकल्प कार्यक्रम के विस्तार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन