{"_id":"61699124e762022ae015552c","slug":"dussehra-celebrated-with-pomp-in-the-district-hamirpur-hp-news-sml3872982142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मनाया दशहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मनाया दशहरा
विज्ञापन
शिवपुरी धाम समताना में धू-धू कर जलते रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी/नादौन/सुजानपुर/हमीरपुर। जिलाभर में शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिलाभर में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। जिले के सबसे प्रसिद्ध शिवपुरी धाम समताना में इस बार कोरोना के कारण दशहरा उत्सव सूक्ष्म रूप में ही मनाया गया। महज 15-15 फीट के पुतले जलाए गए। जबकि, पूर्व के वर्षों में यहां 80 से सौ फीट के पुतले जलाए जाते थे। मंदिर के महंत शेखर सुमन ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के चलते इस बार छोटे पुतले जलाए व कार्यक्रम भी सूक्ष्म ही किया।
शाम छह बजे भगवान राम की कमान से निकला तीर रावण की नाभि में लगा और रावण धू-धू कर जला। इसके साथ ही मेघनाद और कुंभकर्ण भी जलाए गए। वहीं, सुजानपुर के चौगान में दो जगह रावण दहन किया गया। एक आयोजन मुरली मनोहर मंदिर कमेटी की ओर से तो दूसरा काली माता मंदिर कमेटी की ओर से किया गया।
उधर, नादौन में दिन के समय रामलीला के मंचन के बाद शाम को रावण दहन किया गया। जिला मुख्यालय में इस बार भी न तो रामलीला का आयोजन हो सका और न ही रावण दहन हुआ है। वहीं, नादौन के बड़ा कस्बा में शनिवार को रामलीला का समापन होगा। इसके अलावा जिलाभर में लोगों ने गांवों में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए। इसके साथ ही बच्चे राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की वेशभूषा में भी नजर आए।