फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Due to lack of testing, a mountain of problems is falling on the patients, X-ray machine is becoming junk

Hamirpur (Himachal) News: टेस्ट न होने से मरीजों पर टूट रहा मुसीबतों का पहाड़, एक्सरे मशीन बन रही कबाड़

Fri, 22 Sep 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के आयुष अस्पताल मनवीं में न तो लैब टेस्ट की सुविधा मिल रही है और न ही एक्सरे की सुविधा उपलब्ध है। 10 वर्ष पूर्व अस्पताल के लिए खरीदी गई एक्सरे मशीन स्टोर रूम में धूल फांक रही है। अस्पताल में प्रयोगशाला तो है, लेकिन तकनीशियन का पद खाली होने से मधुमेह, लीवर, किडनी और पेशाब टेस्ट समेत अन्य टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। जिस कारण यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


अस्पताल में रोजाना 70 के करीब ओपीडी है। अस्पताल में आईपीडी की सुविधा भी है। स्थानीय लोगों राकेश कुमार, अशोक कुमार, कमल कुमार, सुनील, सोनिया और वर्षा ने कहा कि उपमंडल का एकमात्र आयुष अस्पताल गांव मनवीं में है, लेकिन इस अस्पताल में सुविधाओं के अभाव के चलते लोग अपना इलाज करवाने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। 20 बिस्तर वाले आयुष अस्पताल में एक्सरे की मशीन तो लगी थी, लेकिन एक्सरे करने के लिए रेडियोग्राफर और लैब में तकनीशियन न होने से अस्पताल में इलाज करवाने आने वाले लोगों को महंगे दामों पर निजी लैब में टेस्ट करवाने पड़े रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने कहा कि विभाग की ओर से अस्पताल में एक्सरे मशीन स्थापित करवाकर केवल औपचारिकता निभाई गई हैं। समय पर मशीन का प्रयोग न होने पर मशीन पूरी तरह से खराब हो गई है। लोगों को एक्सरे करवाने के लिए उपमंडल मुख्यालय भोरंज जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, मनवीं आयुष अस्पताल के आयुष अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि अस्पताल में लैब तकनीशियन का पद खाली है, जिससे अस्पताल में किसी भी प्रकार के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इस समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। शीघ्र समस्या का समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed