फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Due to heavy rains shopkeepers lost in Meva Utsav

Hamirpur (Himachal) News: भारी बारिश से मेवा उत्सव में दुकानदारों को नुकसान

Wed, 03 May 2023 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains shopkeepers lost in Meva Utsav
जाहू मेले में बारिश व तूफान से उड़े तंबू।
जाहू(हमीरपुर)। जाहू में पहली बार हो रहे मेवा उत्सव मेले को पिछले तीन दिनों से जारी बारिश ने पूरी तरह से धो दिया है। मेवा उत्सव मेला 30 अप्रैल को समाप्त होना था। परंतु बारिश की वजह से पंचायत के द्वारा मेले को पहले दो मई तक बढ़ाया गया। बारिश न रुकने की वजह से जाहू मेवा उत्सव मेला कमेटी के द्वारा दुकानदारों के नुकसान को देखते हुए अब 10 मई तक मेले की अवधि को बढ़ा दिया गया है। मेवा उत्सव कमेटी और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह था, लेकिन भारी बारिश और आंधी तूफान ने पानी फेर दिया।
विज्ञापन


लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से मेवा उत्सव के लिए बनाए गए खेल मैदान में चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ हो गया है। मेवा उत्सव में हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और जम्मू से आए दुकानदारों को भी लगातार बारिश होने से काफी नुकसान सहना पड़ रहा है। खेल मैदान में अत्यधिक कीचड़ होने की वजह से मेले में लोगों की संख्या बिल्कुल भी नहीं दिख रही। दुकानदारों को बारिश के दौरान दुकानें बंद रखनी पड़ रही हैं। दुकानदारों देशराज, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, कमल कुमार, सरोज कुमार ने कहा कि मेले में लाखों रुपयों का समान लगाया हुआ है परंतु बारिश और खेल मैदान में कीचड़ होने की वजह से मेले में कोई भी ग्राहक नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन

जाहू पंचायत प्रधान एवं मेवा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने कहा कि बारिश की वजह से दुकानदारों को काफी परेशानी हुई है। इस परेशानी और नुकसान को देखते हुए मेवा उत्सव कमेटी के द्वारा मेले को 10 मई तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed