{"_id":"651330b59383f4f31500bfc4","slug":"drone-service-technician-course-started-in-iti-rail-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9507-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में ड्रोन सर्विस तकनीशियन कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में ड्रोन सर्विस तकनीशियन कोर्स शुरू
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में ड्रोन सर्विस तकनीशियन कोर्स मंगलवार से शुरू कर दिया गया। 450 घंटे के बजाय अब 600 घंटों का यह प्रशिक्षण भविष्य में प्रशिक्षुओं को रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड के अनुदेशक राहुल शर्मा ने कहा कि मंगलवार से इस कोर्स को शुरू कर दिया है। पहले दिन उपस्थित प्रशिक्षुओं को प्रशासनिक परिचय के अलावा ड्रोन के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार की ओर से जारी निर्देशों के तहत इस कोर्स को अब 450 घंटों से बढ़ाकर 600 घंटे तक कर दिया है।
इसके लिए बाकायदा नए अतिरिक्त विषय भी जोड़े गए हैं ताकि भविष्य में प्रशिक्षु किसी भी कैंपस इंटरव्यू में नौकरी के लिए भी आवेदन कर सकें या फिर स्वरोजगार को पूर्ण ज्ञान के साथ अपना सकें। अब प्रशिक्षुओं को लगातार ड्रोन ऑपरेट करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं इसकी मरम्मत करने के बारे में भी विस्तार से समझाया जाएगा। यही नहीं नए ड्रोन बनाने के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि कौशल विकास निगम के माध्यम से प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गए इस शॉर्ट टर्म कोर्स के तहत कोई भी प्रशिक्षु अपने अन्य निजी काम या पढ़ाई के अलावा प्रतिदिन थोड़ा सा समय निकालकर प्रशिक्षण लेकर जहां ड्रोन सर्विस के लिए स्वरोजगार को अपना सकता है। वहीं, किसी ड्रोन बनाने वाली कंपनी में नौकरी करके अपनी रोजी-रोटी कमा सकता है। इसलिए सभी प्रशिक्षुओं को ध्यानपूर्वक इस प्रशिक्षण को लेना चाहिए। यह कोर्स बिल्कुल मुफ्त में करवाया जाएगा। इसलिए कोई भी प्रशिक्षु इसको अन्यथा न ले। आने वाला कल अब ड्रोन का ही होगा। ड्रोन के माध्यम से ही कोई भी पार्सल व डाक को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।