फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drive slowly, save precious lives made aware with the slogan

वाहन धीरे चलाएं, अनमोल जीवन बचाएं नारे से किया जागरूक

Sat, 05 Mar 2022 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Drive slowly, save precious lives made aware with the slogan
धनेटा कॉलेज में रोड सेफ्टी पर आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद अध्यापक व छात्र। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में शनिवार को सड़क सुरक्षा अधिनियम से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। महाविद्यालय धनेटा में रोड सेफ्टी क्लब, एनएसएस इकाई, रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई के सहयोग से सड़क सुरक्षा से संबंधित रैली निकाली गई। जिसमें महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में वाहन धीरे चलाएं, अनमोल जीवन बचाए आदि नारों से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा से संबंधित कानून की जानकारी होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

आज के वैज्ञानिक युग में यातायात के साधनों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। यातायात के साधनों ने जहां हमारे जीवन में सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी की है, वहीं इसके अनेक दुष्परिणाम सड़क दुर्घटनाओं के रूप में देखने को मिल रहे हैं। भारतवर्ष में प्रतिवर्ष लाखों व्यक्ति सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं, कई लोग अपाहिज होकर अपना पूरा जीवन व्यतीत करते हैं। इसलिए सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों और कानून की जानकारी होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed