फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water supply stopped in 10 villages for 5 days

Hamirpur (Himachal) News: 5 दिन से 10 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

Wed, 01 Mar 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। डिडवीं टिक्कर के तहत पिछले 5 दिन से झनिक्कर से पंजोत धार और पटनौण समेत करीब दस गांवों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों ने कहा कि पीने का पानी पहले बीच-बीच में आता था परंतु अब तो पिछले 5 दिन से एक भी बूंद नल से नहीं टपकी। राष्ट्रीय राजमार्ग तीन पर सड़क को डबल लेन करने का कार्य चला हुआ है। जिस कारण पाइपलाइन उखड़ गई है।
विज्ञापन

इसके चलते 10 गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दूरदराज के क्षेत्र से पानी लाने को मजबूर हैं। गांवों के लोगों ने विभाग से अपील करते हुए कहा है कि शीघ्र ही पीने के पानी की समस्या को हल किया जाए।
विज्ञापन

वहीं इस बारे कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग मंडल टौणी देवी अजय कुमार ने कहा कि एनएच का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसलिए उन्होंने मुख्य पेयजल पाइप टूटी है लेकिन अब इस मुख्य लाइन को ठीक करवा दिया गया है। वीरवार सुबह पेयजल आपूर्ति होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed