फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Drinking water shortage in Sanahi Kalan; 100 families facing hardship.

Hamirpur (Himachal) News: सनाही कलां पेयजल किल्लत, 100 परिवार परेशान

Tue, 08 Sep 2026 11:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Sep 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। उठाऊ पेयजल योजना बलेटा कलां के तहत सनाही कलां गांव के करीब 100 परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कई घरों में नाममात्र आपूर्ति होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए करीब 800 मीटर दूर हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या होने के बावजूद जल शक्ति विभाग इसका स्थायी समाधान नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

गांव में कांगू स्थित जल भंडारण टैंक से पानी पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन का व्यास कम और परिवारों की संख्या अधिक होने के कारण सभी घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचता।
विज्ञापन

कुछ परिवारों को एक-दो बाल्टी पानी ही मिल पाता है। सनाही कलां निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें करीब दो साल से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिली है।
ग्रामीणों के अनुसार विभाग ने करीब 14 वर्ष पहले एक इंच की जगह सवा इंच पाइपलाइन बिछाई थी लेकिन समस्या जस की तस है। करीब 100 परिवारों के लिए गांव में केवल एक हैंडपंप है। यहां से महिलाओं और बच्चों को पानी ढोने में परेशानी होती है। पेयजल संकट से घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई और नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राजकुमारी, वीरांगना सुमना देवी, सीमा कुमारी, सुनील कुमार और अमरजीत सहित अन्य ने विभाग से गांव का मौका निरीक्षण कर स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पाइपलाइन से पर्याप्त पानी पहुंचाना संभव नहीं है तो गांव के बीच हैंडपंप लगाया जाए।

विभागीय अधिकारी जल्द ही सनाही कलां का मौका निरीक्षण करेंगे। समस्या का जायजा लेने के बाद प्राथमिकता के आधार पर उचित समाधान किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की परेशानी न हो। -रोहित धीमान, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed