फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Doctors checkup patients with the help of candles and torches

Hamirpur (Himachal) News: चिकित्सकों ने मोमबत्ती और ट्राॅर्च के सहारे किया मरीजों का चेकअप

Sat, 10 Jun 2023 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नादौन अस्पताल में एक घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन


मरीजों और मेडिकल स्टाफ को बिजली आपूर्ति गुल रहने से पेश आई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा नादौन में स्थित सिविल अस्पताल नादौन में शनिवार दोपहर करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे रोगियों, चिकित्सकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल में चिकित्सकों ने मोमबत्ती, ट्रार्च के सहारे मरीज की जांच की। हालांकि अस्पताल में बिजली की आपूर्ति के लिए जनरेटर तो उपलब्ध है, लेकिन जनरेटर का प्रयोग कुछेक समय ही किया जाता है। यदि बिजली का कट लंबा हो तभी जनरेटर का प्रयोग किया जाता है।



स्थानीय लोगों सुमन, कमलेश, सरोज देवी, विमला, कांता आदि ने कहा कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र भर में बिजली की आंख में मिचौनी के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बिजली चले जाने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आजकल भीषण गर्मी के कारण समस्या और भी गंभीर हो जाती है। इस संबंध में बीएमओ डॉक्टर केके शर्मा ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ही अस्पताल में रखे जनरेटर को चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed