{"_id":"664b4cbcfe8c5f34530f9918","slug":"do-not-take-medicine-for-fever-control-it-with-wet-cloth-cmo-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-128044-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार में न खाएं दवाई, भीगे कपड़े से करें नियंत्रित : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार में न खाएं दवाई, भीगे कपड़े से करें नियंत्रित : सीएमओ
विज्ञापन
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी
कहा-अधिक गर्मी में शरीर को ठंडा करने का करें प्रयास
चुनावों के दिन हर ब्लॉक पर तैनात होगी एक आशा कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए और येलो अलर्ट जारी होने पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी एडवाइजरी जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने इस संबंध में सोमवार को कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि धूप अधिक होने के कारण लू चल रही है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि अधिक धूप भी शरीर के लिए हानिकारक होती है। अधिक धूप पर कार्य करने से व्यक्ति के शरीर में पानी, लवणों आदि की कमी हो जाती है। इससे शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं। वहीं, कुछ लोग अधिक धूप में अचेत भी हो जाते हैं। ऐसे में इन लोगों के शरीर को ठंडा करने का प्रयास करें।
अचेत अवस्था में पानी न पिलाएं क्योंकि यह पानी कई बार सांस की नली में चला जाता है, जिससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। अधिक धूप में कई लोगों के मुंह और नाक से खून बहने लगता है। ऐसे में घबराना नहीं है और शरीर को ठंडा करना है। पानी का अधिक से अधिक सेवन करना है। वहीं लवणों की कमी पूरा करने के लिए ओआरएस या नींबू पानी पीयें जिससे शरीर को पानी की कमी न हो। वहीं, शरीर का तापमान अधिक है तो पैरासिटामोल दवाई का सेवन बिल्कुल न करें बल्कि कपड़े को पानी में भिगोकर या बर्फ लगाकर शरीर के तापमान को कम करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि चुनावों को देखते हुए भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। हर बूथ पर आशा कार्यकर्ता तैनात रहेगी जिसके पास ओआरएस होगा और एक वाहन भी उपलब्ध रहेगा। आशा कार्यकर्ताओं को फर्स्ट एड ट्रेनिंग के लिए खंड अधिकारी स्तर पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा जिसमें ब्लॉक सुजानपुर के लिए 21 मई को सुबह 11 बजे, टौणी देवी ब्लॉक के लिए दो बजे, बड़सर ब्लॉक का 22 मई को सुबह 11 बजे, गलोड़ ब्लॉक के लिए दो बजे, नादौन के लिए 24 मई को सुबह 11 बजे जबकि भोरंज ब्लॉक के लिए 25 मई को सुबह 11 बजे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बारे में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके लिए बीएमओ को आदेश जारी कर दिए गए हैं।