फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District level student sports competitions will start from 27th September

Hamirpur (Himachal) News: 27 सितंबर से शुरू होंगी जिलास्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिताएं

Mon, 18 Sep 2023 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 27 सितंबर से शुरू होंगी। छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी करेगा। वहीं, छात्रा वर्ग की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पांच से सात अक्तूबर तक होगी। इसका आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में किया जाएगा। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में इस वर्ष अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की छात्राओं की प्रतिस्पर्धाएं एक जगह ही होंगी। स्कूलों में विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते शिक्षा विभाग ने अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिता एक जगह कराने का निर्णय लिया है। एडीपीओ सुनील कपिल ने कहा कि खेलों के आयोजन के लिए स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों में दो वर्गों की प्रतियोगिता का आयोजन एक साथ करवाया जाएगा। वहीं, अंडर-14 के विद्यार्थियों के अलग और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले अलग-अलग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed