{"_id":"68ceb3533164bc609b060003","slug":"district-level-badminton-competition-on-23-and-24-september-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-167442-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 और 24 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 और 24 सितंबर को
विज्ञापन
अंडर 11 वर्ग से लेकर अंडर 17 वर्ग तक होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 और 24 सितंबर को इंडोर स्टेडियम अणु में होगी। हमीरपुर बैडमिंटन संघ के महासचिव शमी सोनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर 11,अंडर 13 ,अंडर 15,अंडर 17,के आयु वर्गों में होगी। प्रतियोगिता में एकल, युगल जबकि अंडर 15 और अंडर 17 में मिश्रित मुकाबले भी होंगे । प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में अंडर 11 में पिली सितंबर 2015, अंडर 13 में पहली जनवरी 2013, अंडर 15 में पहली जनवरी 2011 , अंडर 17 में पहली जनवरी 2009 को जन्मे या उसके बाद के जन्मे होने चाहिए। प्रतिभागियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। जो भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे 22 सितंबर को शाम 5:00 बजे तक अपनी एंट्री राजेंद्र शर्मा 9418058720, प्रदीप ठाकुर 70184 99384,सुशील ठाकुर 82199 60035, गौतम राणा 7018 478 710, के पास निश्चित कर ले। सभी खिलाड़ियों को नॉन मार्किंग शूज पहनकर आना अनिवार्य है।