{"_id":"5e7649808ebc3e768258b18e","slug":"district-border-seel-hamirpur-hp-news-sml328313392","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर की सभी सीमाएं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
नादौन में जिला कांगड़ा के साथ लगने वाली सीमा का निरीक्षण करते एसपी हमीरपुर।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
नादौन (हमीरपुर)। बाहरी राज्यों से आ रहे यात्रियों को रोकने के लिए जिलाभर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। नादौन में जिला कांगड़ा के साथ लगने वाली सीमा का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सैन ठाकुर ने नादौन पहुंच का स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नादौन सीमा को भी सील कर दिया गया है। ठाकुर ने लोगों से भी आग्रह किया है कि वह अनावश्यक यात्रा से बचें तथा ध्यान रखें कि यदि कोई भी पर्यटक वाहन क्षेत्र में देखा जाता हो तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने लोगों को भी चेतावनी दी है कि वह किसी भी तरह के जगराते या भंडारों का आयोजन न करें और कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ठाकुर ने चेतावनी दी है कि रविवार को जिन लोगों के निर्माण कार्य लगे हैं वह मजदूरों और मिस्त्रियों को न बुलाएं और जिन लोगों ने मजदूरों या प्रवासियों को अपने घर किराये पर दे रखे हैं, वह रविवार को उन्हें कहीं भी काम पर जाने से रोकें। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रवीण राणा व स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।