फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dispute for ambulance

एंबुलेंस को लेकर परिजनों और चिकित्सकों में बहस

Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में बुधवार देर रात एक मरीज के परिजनों और चिकित्सकों के बीच बहस हो गई। यह बहस सरकारी एंबुलेंस को निजी अस्पताल न भेजने को लेकर हुई। इससे अस्पताल के चिकित्सकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल बुधवार शाम को एक बुजुर्ग रोगी को दिल की बीमारी के कारण नादौन अस्पताल लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद परिजन मरीज को निजी अस्पताल ले जाने की मांग करने लगे। लेकिन उन्हें सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। हालांकि कुछ समय बाद उनकी समस्या का समाधान एक समाजसेवक ने कर दिया। बुजुर्ग को जब नादौन अस्पताल लाया गया तब उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। इसके कारण परिजन उन्हें बड़सर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस भेजने के लिए दबाव बनाने लगे। वहीं अस्पताल प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर निजी अस्पताल तक एंबुलेंस भेजने से इनकार कर दिया और रोगी को हमीरपुर या टांडा तक एंबुलेंस में ले जाने के लिए कहा, लेकिन परिजन रोगी को निजी अस्पताल ही ले जाना चाहते थे। इस बीच उन्हें निजी एंबुलेंस ले जाने के लिए भी कहा गया, लेकिन रात के समय अस्पताल में उपलब्ध एक निजी एंबुलेंस का चालक उपलब्ध नहीं हो पाया। रोगी को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। एंबुलेंस और अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन उपलब्ध थी लेकिन रोगी को किसी अन्य वाहन में ले जाने के लिए ऑक्सीजन का छोटा सिलिंडर अस्पताल में उपलब्ध नहीं था। सूचना मिलने पर एसडीएम नादौन विजय कुमार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जैसे-तैसे शहर के एक व्यापारी एवं समाजसेवक युवक के साथ संपर्क किया गया। जिन्होंने रोगी को ले जाने के लिए न केवल एक निजी वाहन उपलब्ध करवाया बल्कि ऑक्सीजन का सिलिंडर भी उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. बीएस राणा ने बताया कि एंबुलेंस को हमीरपुर ही भेजा जा सकता है। इसे किसी निजी अस्पताल तक नहीं भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed