फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Disposal of garbage is not being done in Deotsiddha

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नहीं हो पा रहा कूड़े का निपटारा

Sat, 16 Jul 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Disposal of garbage is not being done in Deotsiddha
दियोटसिद्घ मंदिर के गेट नंबर एक के पास पसरी गंदगी। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मंदिर परिसर के चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे यहां गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने मंदिर प्रशासन के शौचालयों के रास्ते की दशा खराब है। रास्ते के नरा बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। मंदिर कमेटी सफाई व्यवस्था को लेकर मूकदर्शक बनी है।
विज्ञापन

मंदिर में सफाई कर्मचारियों की फौज होने के बाद भी मंदिर के चारों ओर से गंदगी का फैली है। सफाई कर्मचारी मंदिर से निकलने वाले कूड़े-कर्कट को पहाड़ी से नीचे जंगल में फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी के चलते आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर में सफाई व्यवस्था सही न होने से मंदिर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। इस संदर्भ में मंदिर अधिकारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि मंदिर के इर्द-गिर्द क्षेत्र की बेहतर सफाई करवाई जाएगी। खुले में कूड़ा कर्कट फेंकने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed