फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Disabled couple out of BPL, matter raised with SDM

Hamirpur (Himachal) News: दिव्यांग दंपती परिवार बीपीएल से बाहर, एसडीएम से उठाया मामला

Wed, 16 Jul 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 16 Jul 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
Disabled couple out of BPL, matter raised with SDM
बीडीओ कार्यालय में दिव्यांग सोमनाथ को ले जाते जिप सदस्य पवन कुमार। संवाद।
एसडीएम भोरंज ने मांग पत्र जांच के लिए बीडीओ बमसन को भेजा
विज्ञापन

कार्यालय में नहीं मिली बीडीओ, मांग को लेकर भी नहीं मिला संतोषजनक जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत कोट लांगसा निवासी 80 फीसदी दिव्यांग सोम नाथ और उनकी 75 फीसदी दिव्यांग पत्नी को बीपीएल से बाहर कर दिया है। ऐसे में इस परिवार को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमनाथ का बेटा दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह चला रहा है। इसके बावजूद इनका नाम बीपीएल सूची से हटा दिया गया है।
इस मामले केा समीरपुर वार्ड से जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने मंगलवार को एसडीएम भोरंज के समक्ष उठाया। एसडीएम ने इस मामले में जांच के लिए बीडीओ बमसन को पत्र भेजा है। जिप सदस्य पवन कुमार स्वयं विकलांग याचक सोम नाथ को अपनी कार में बिठाकर टौणीदेवी स्थित बीडीओ कार्यालय ले गए लेकिन बीडीओ कार्यालय में नहीं थी। जब उन्हें फोन पर संपर्क किया गया तो जवाब मिला कि वे एक ऑनलाइन मीटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान बीडीओ कार्यालय में बीडीसी सदस्यों की बैठक चल रही थी, लेकिन बीडीओ बैठक में अनुपस्थित थीं, जबकि अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन

इस घटनाक्रम से निराश होकर फरियादी को बिना किसी संतोषजनक उत्तर के लौटना पड़ा। जिप सदस्य पवन कुमार ने बीपीएल चयन के लिए जारी गाइडलाइन पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब गंभीर मामलों पर भी अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं तो आम जनमानस की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। यह मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed