फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Difficulties increased due to stoppage of construction work of Manjra via Jansuh road

Hamirpur (Himachal) News: मांजरा वाया जनसूह सड़क का निर्माण कार्य रुकने से बढ़ी मुश्किलें

Sun, 15 Jan 2023 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की उपरली सुकडयाह से मांजरा वाया जनसूह संपर्क सड़क का निर्माण कार्य रुकने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से इस रुके कार्य को शीघ्र आरंभ करने की मांग की है।
विज्ञापन

जगदीश शर्मा, रामदास, नरेश कुमार, रमेश, रामकृष्ण, देशराज, सुरेंद्र कुमार, जुगल किशोर, शमशेर सिंह आदि ने कहा कि संपर्क सड़क के लिए उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी भी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य देवराज के प्रयासों से उपरली सुकडयाह से जनसूह के लिए कच्ची सड़क निकाली गई थी। इसके बाद भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष न्यायालय चला गया था।
विज्ञापन

जहां पांच वर्ष तक केस चला। उन्होंने कहा कि मांजरा जनसूह तक का कार्य नाबार्ड में डलवाया गया था। उस स्थल पर इस सड़क की लंबाई दो किलोमीटर है, लेकिन यह भाग तीन वर्षों में नहीं बन पाया है और यह कार्य पिछले आठ माह से बंद है। लोगों की मांग है कि संपर्क सड़क का कार्य शीघ्र आरंभ करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोगों का कहना है कि करीब 35 साल पहले स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए भूमि दान दी गई थी। तीन वर्ष पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी मौके का निरीक्षण किया था और कहा था कि यहां पर कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। अभी तक यह ठंडे बस्ते में है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस कार्य को शीघ्र आरंभ करवाया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग धनेटा के सहायक अभियंता राजन कौशल ने कहा कि समस्या का हल करने का प्रयास किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed