फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diamond Tikri won the final match of cricket

Hamirpur (Himachal) News: डायमंड टिक्करी ने जीता क्रिकेट का फाइनल मैच

Wed, 29 Jan 2025 08:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Jan 2025 08:44 AM IST
विज्ञापन
Diamond Tikri won the final match of cricket
क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक। -स्रोत : आयोजक
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के बड़ैहर में आयोजित मेगा लोकल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। फाइनल मुकाबला स्टार इलेवन और डायमंड टिक्करी टीम के बीच खेला गया। स्टार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 59 रन बनाए, जबकि डायमंड टिक्करी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर फाइनल अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्टार इलेवन टीम के लेख राज को बेस्ट बॉलर, डायमंड टिक्करी के सुल्तान को बेस्ट बैट्समैन और सोनू को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए छोटू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित अध्यापक रमेश डोगरा ने विजेता टीम को 51,000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 41,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही, उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों को अपनी ओर से 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना और भाईचारे का विकास होता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान वतन सिंह, पंचायत उपप्रधान हुकम चंद, प्रतियोगिता के प्रधान हेम राज शर्मा और विद्या सागर शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed