फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhumal honored two brave Indian coast officials

दो जांबाज भारतीय तट अधिकारियों को धूमल ने नवाजा

Fri, 16 Apr 2021 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dhumal honored two brave Indian coast officials
हिमाचल प्रदेश सीफेरेर्रस एसोसिएशन के पदाधिकारी और सम्मानित होने वाले दो कमांडेंट अधिकारी पूर्? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सीफेरेर्रस एसोसिएशन की ओर से समीरपुर में आयोजित सादे सम्मान समारोह में दो कमांडेंट अधिकारियों अनुराग चौधरी और सचिन वर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सम्मानित किया। इन अधिकारियों ने अदम्य साहस व वीरता का परिचय देते हुए समुद्री जहाज में लगी आग पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सितंबर 2020 में भारत और श्रीलंका की सीमा पर एक समुद्री तेल के टैंकर ने आग पकड़ ली थी और कुछ समय बाद आग ने भयावह रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

ऐसे में हिमाचल के इन जांबाज अधिकारियों ने अनुकरणीय उदाहरण देते हुए आग पर काबू पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी और 22 क्रू सदस्यों को भी रेस्क्यू करने में मदद की। इस घटना के दौरान ग्रीस के समुद्री जहाज में आग के कारण बड़ा धमाका हो सकता था, लेेकिन दोनों अधिकारियों की सूझबूझ और हिम्मत के चलते हादसा टल गया। सचिन वर्मा हमीरपुर के वार्ड नंबर दस के रहने वाले हैं और सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के छात्र रहे हैं, जबकि अनुराग चौधरी इसी जिले के चकमोह गांव के निवासी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि हमीरपुर के जांबाज अधिकारियों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रदेश सीफरेर्रस एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य कैप्टन संजय पराशर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed