{"_id":"693f0c2c3932fdf4ab058ecb","slug":"dgp-ashok-tiwari-reviewed-the-preparations-for-the-mega-walkathon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-176799-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डीजीपी अशोक तिवारी ने की मेगा वॉकथॉन की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डीजीपी अशोक तिवारी ने की मेगा वॉकथॉन की तैयारियों की समीक्षा
Mon, 15 Dec 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में 16 दिसंबर को प्रस्तावित वॉकथान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लेते डीजीप
कल हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा हमीरपुर में आयोजित की जा रही मेगा वॉकथॉन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। चिट्टे के विरुद्ध प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत 16 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा हमीरपुर में मेगा वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों की निगरानी के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक अशोक तिवारी स्वयं हमीरपुर पहुंच गए हैं।
रविवार को उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोसड़का के पुलिस मैदान का निरीक्षण किया और मेगा वॉकथॉन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मैदान में विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे मैदान में प्रतिभागियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखें और इस बड़े आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें। डीजीपी ने मैदान में सफाई व्यवस्था, शौचालय सुविधा, प्रतिभागियों की सुचारू आवाजाही, पेयजल एवं रिफ्रेशमेंट वितरण, मैदान के आसपास यातायात व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती और अन्य प्रबंधों के बारे में अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपायुक्त अमरजीत सिंह, आईजी विमल गुप्ता, डीआईजी दिवाकर शर्मा, प्रथम बटालियन वनगढ़ की कमांडेंट डॉ. आकृति शर्मा, एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह और पुलिस के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।