फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Devotees will get 24 hours drinking water facility in Baba Balak Nath temple.

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिलेगी पेयजल सुविधा

Wed, 06 Mar 2024 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध मेें चैत्र मेले में श्रद्धालुओं को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से जगह-जगह पेयजल नलों को लगवाया गया है। अब श्रद्धालुओं में मंदिर में स्थापित किए गए इन नलों 24 घंटे पेयजल की सुविधा रहेगी। श्रद्धालुओं को इससे पूर्व पेयजल के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। वहीं, बाबा के दर्शन करने के दौरान उन्हें अपने साथ पानी की बोतलों को रखना पड़ता था।
विज्ञापन




न्यास की ओर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था पर 20 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। वहीं, पेयजल सुविधा के साथ श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पंखों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि मेलों के दौरान उन्हें किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। पूर्व में मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए इस प्रकार की सुविधा नहीं थी। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कत झेलनी पड़ती थी। अब श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। इस बारे में बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर के अलावा गेट नंबर एक से लेकर शाहतलाई तक लगभग साढ़े चार किलोमीटर सड़क के किनारे जगह-जगह श्रद्धालुओं को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त नलों और आराम करने की उचित व्यवस्था की जा रही है ताकि शाहतलाई से लेकर बाबा की गुफा तक पैदल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed