{"_id":"643058e3db8f9d1a3c0854a7","slug":"devotees-reaching-the-baba-balak-nath-in-cargo-vehicles-hamirpur-hp-news-c-19-1-114275-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मालवाहक वाहनों में बाबा बालक नाथ के मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मालवाहक वाहनों में बाबा बालक नाथ के मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु
Fri, 07 Apr 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह मेलों के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मगर श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर मालवाहक वाहनों ट्रकों, टैंपों में बैठकर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। मगर इनको रोकने-टोकने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। हालात यह है कि कई सड़क दुर्घटनाएं होने के बाद भी श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों में शिवेश, अनीष, राजकुमार, पवन कुमार, सोमा देवी आदि ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने पर कई बार यह श्रद्धालु दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। बाद में दुर्घटनाओं का शिकार हुए लोगों के परिजनों को सरकार को राहत राशि मुहैया करवानी पड़ती है। इसकी वजह से सरकार की आर्थिक स्थिति काफी नाजुक हो रही है। वहीं पीड़ित परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूटता है। इतना कुछ होने के बावजूद भी न तो श्रद्धालु सबक ले रहे हैं और न ही यातायात पुलिस इस तरफ ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को यातायात नियमों को संशोधित करके इन्हें और कड़ा बनाकर सख्ती से लागू करना चाहिए, ताकि अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को रोका जा सके। उधर, पुलिस थाना नादौन के यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यातायात नियम के तहत इनके चालान भी किए जा रहे हैं।