{"_id":"61db1dc96e362f1b7c40ba16","slug":"devotees-decreased-in-diotsidh-due-to-rain-cold-and-corona-hamirpur-hp-news-sml3962092168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, ठंड और कोरोना के कारण दियोटसिद्ध में घटे श्रद्धालुबारिश, ठंड और कोरोना से दियोटसिद्ध में घटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, ठंड और कोरोना के कारण दियोटसिद्ध में घटे श्रद्धालुबारिश, ठंड और कोरोना से दियोटसिद्ध में घटे श्रद्धालु
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
श्रद्धालु न आने से दियोटसिद्ध बाजार में छाया सन्नाटा।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को महज दो हजार श्रद्धालुओं ने ही गुफा के दर्शन करके बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। नववर्ष और उसकी पूर्व संध्या पर बाबा की नगरी में करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने गुफा के दर्शन किए थे, परंतु एक सप्ताह के भीतर ही ठंड, बारिश और कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण श्रद्धालुओं में भारी कमी आई है। वहीं, मंदिर ट्रस्ट ने छह जनवरी से लंगर को भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। दुर्भाग्य यह रहा है कि जब से यह आधुनिक लंगर भवन निर्मित हुआ है तब से लेकर आज तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को नए लंगर भवन की सौगात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
हाल ही में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान इस लंगर भवन का लोकार्पण के साथ-साथ दो स्वर्णिम यात्री निवास का शिलान्यास भी होना था। लेकिन, मुख्यमंत्री का बड़सर विधानसभा क्षेत्र का प्रस्तावित दौरा भी रद्द हो गया है। अब मंदिर परिसर में अत्याधुनिक लंगर भवन तथा अन्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा। कारण चाहे कुछ भी हो परंतु इसका खामियाजा बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ही उठाना पड़ेगा। आगामी समय में मुख्यमंत्री ऑनलाइन माध्यम से ही लंगर भवन का लोकार्पण तथा अन्य सुविधाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। अतिरिक्त मंदिर अधिकारी सुभाष ठाकुर ने कहा कि रविवार को करीब 2000 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।