{"_id":"a193e831bdf0ba3028637cd4bdd5e4cf","slug":"deptt-demands-1550-quintals-of-corn-seeds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढे़ पंद्रह सौ क्विंटल मक्की की डिमांड भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढे़ पंद्रह सौ क्विंटल मक्की की डिमांड भेजी
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 10 Feb 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कृषि विभाग ने खरीफ सीजन के लिए साढ़े 1500 क्विंटल मक्की के बीज की डिमांड भेजी है ताकि किसानों को समय पर मक्की का बीज मिल सके। खरीफ की शुरुआत में ही बीज किसानों को मिल जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही, विभाग ने चारे के लिए भी 1200 क्विंटल चरी एवं बाजरा की डिमांड भेजी है। इससे किसानों की हरे चारे की चिंता भी दूर होगी। कृषि विभाग के अनुसार हर बार बीज देरी से पहुंचने की शिकायत रहती है।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर विभाग ने इस बार जल्द बीज की डिमांड भेजी है। इससे समय पर किसानों को मक्की एवं चारे के लिए चरी और बाजरा का बीच उपलब्ध हो सके।
खरीफ सीजन की शुरुआत में ही बीज कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंच जाएगा। बीच पर विभाग सब्सिडी भी देगा। 50 फीसदी तक की सब्सिडी का प्रावधान है। इस बार मक्की, चरी और बाजरा के बीज पर सब्सिडी की दर का बाद में पता चलेगा।
विज्ञापन
विभाग ने मक्की केे लिए साढ़े पंद्रह सौ और चरी, बाजरा की 1200 क्विंटल की डिमांड भेजी है। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर बीज उपलब्ध होगा।
- डॉ. अलबेल सिंह, उपनिदेकश, कृषि विभाग, हमीरपुर