{"_id":"613f5c0a8ebc3eb4da7760ed","slug":"department-will-distribute-albendazole-and-vitamin-a-at-home-hamirpur-hp-news-sml3836546120","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरद्वार एलबेंडाजोल और विटामिन-ए बांटेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरद्वार एलबेंडाजोल और विटामिन-ए बांटेगा विभाग
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह के तहत जिले में भी एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों, किशोरों और युवाओं को कृमिनाशक दवाई एलबेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। 20 से 25 सितंबर तक मनाए जा रहे सप्ताह के दौरान यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।
उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस अभियान की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के चलते अधिकांश शिक्षण संस्थानों के बंद रहने से घरद्वार जाकर बच्चों को यह दवाई दी जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमों के अलावा आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी वर्कर्स की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। सभी आशा वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी, आंगनबाड़ी और शिक्षक अपनी निगरानी में ही बच्चों को एलबेंडाजोल की दवाई खिलाएं।
उपायुक्त ने बताया कि एक से 5 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल के अलावा विटामिन-ए की दवाई भी दी जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस अभियान के दौरान प्रवासी श्रमिकों की बस्तियों पर विशेष रूप से फोकस करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश रत्तु, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक दिलवरजीत चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।