फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Department in action: Slab inserted along with drainage drain in Duggha School

हरकत में महकमा : डुग्घा स्कूल में निकासी नाली के साथ डाला स्लैब

Sun, 03 Dec 2023 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Department in action: Slab inserted along with drainage drain in Duggha School
डुग्घा स्कूल में गेट के साथ पक्की की गई निकासी नाली।(संवाद)
हमीरपुर। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला डुग्घा के परिसर में निकासी नालियों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पूर्व में निकासी पर स्लैब न होने से विद्यार्थियों को स्कूल परिसर तक आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। अध्यापक एवं अभिभावक विद्यार्थियों को पकड़कर स्कूल गेट पार करवा रहे थे। वहीं, स्कूल में शनिवार को खंडस्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता भी प्रस्तावित थी। समस्या का समाधान करते हुए लोक निर्माण विभाग ने नाली को पक्का करके स्लैब डाल दिया है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने दो दिसंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इस पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के तौर नाली का कार्य करवा दिया है लेकिन निकासी नाली में सीवरेज की समस्या होने से विभागीय कर्मचारियों को कार्य करने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय मुख्य शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने निकासी नाली की मरम्मत करवा दी है। अब विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। उधर, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि स्कूल गेट के साथ निकासी नाली की मरम्मत करवा दी है। यहां सीवरेज समस्या होने से कार्य करने में दिक्कत थी लेकिन अब समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed