{"_id":"62d44cc61c7ab065612bca15","slug":"deotsiddha-temple-will-be-rejuvenated-with-70-crores-hamirpur-hp-news-sml415543548","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध मंदिर का होगा कायाकल्प, 70 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध मंदिर का होगा कायाकल्प, 70 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
Deotsiddha temple will be rejuvenated with 70 crores
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का कायाकल्प होने जा रहा है। मंदिर के सौंदर्यीकरण और इसे पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने के लिए एशियन डवेल्पमेंट बैंक की प्रस्तावित योजना के तहत 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। जिसइे शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। मंदिर परिसर आसपास के प्रमुख चौराहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई जाएंगी। इनमें बाबा बालक नाथ के जीवन से जुड़ी कथाओं का प्रसारण किया जाएगा और अन्य जानकारियां भी उपलब्ध होंगी।
इसके अलावा पार्किंग, मंदिर परिसर के भवनों का रंग-रोगन, रेलिंग, रास्तों का निर्माण, लिफ्ट, बेहतर साउंड सिस्टम और दार्शनिक प्लेटफार्म भी स्थापित किए जाएंगे। इससे पहले भी मंदिर ट्रस्ट ने बाबा बालक नाथ मंदिर के लंगर भवन को अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया है। जिले का एकमात्र संस्कृत महाविद्यालय भी मंदिर ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है। इसके अलावा तीन अन्य शिक्षण संस्थान जिनमें स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल स्कूल शामिल हैं, मंदिर न्यास ही संचालित करता है।
विज्ञापन
एडीबी के तहत प्रस्तावित मंदिर विकास की योजना पूर्ण होने और मंदिर में प्रस्तावित कार्य पूरे होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए और बेहतरीन सुविधाएं यहां मिलेंगी। वहीं दुनिया के मानचित्र पर भी इस शक्तिपीठ की अलग पहचान होगी। इस संदर्भ में मंदिर ट्रस्ट आयुक्त एवं जिला उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि एशियन डवेल्पमेंट बैंक की प्रस्तावित योजना के अनुसार मंदिर के सौंदर्यकरण और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 70 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके तहत कार्य जल्द ही शुरू होंगे।