{"_id":"5db3311f8ebc3e014a68af15","slug":"dengu-patient-hamirpur-hp-news-sml3121415180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में डेंगू की चपेट में आए चार मरीज, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में डेंगू की चपेट में आए चार मरीज, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में डेंगू के चार मरीज पहुंचे हैं। यह सभी मरीज त्योहारी सीजन में बाहरी राज्यों से जिले में अपने घर आए हैं। इसके बाद अचानक इन्हें बुखार, सिरदर्द की शिकायत होने लगी। बीमार होने पर जब उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचे तो चिकित्सकों ने इन्हें खून जांच करवाने को लिखा। इसके बाद यह लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, चिकित्सकों ने करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को इस सप्ताह डेंगू की जांच के लिए लिखा। चार ही इनमें से पॉजिटिव पाए गए हैं।
दिल्ली और हरियाणा आदि क्षेत्रों से ये लोग त्योहार मनाने घर पहुंचे हैं। पूर्व के दो माह में भी डेंगू के इक्का दुक्का मरीज अस्पताल में आते रहे हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी रोगी स्थानीय जिले में इसका शिकार नहीं हुआ है। बाहरी राज्यों से ये लोग डेंगू से पीड़ित होकर जिले में पहुंचे हैं। चिकित्सकों के अनुसार तेज बुखार, सिरदर्द, पीठ दर्द, जोड़ों में दर्द, उल्टी आदि डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। इसके बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, मच्छरों को पनपने न दें, घर के अंदर और आसपास सफाई रखें, खाली बर्तनों व टायरों आदि में पानी जमा न होने दें, खिड़की व दरवाजों पर जाली लगाएं, सफाई बनाए रखें और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. बाबेश बरवाल का कहना है कि डेंगू एडिज मच्छर के काटने से होता है। मच्छर के काटने के चार पांच दिन बाद इसके लक्षण दिखने लगते हैं। लोग लक्षण दिखने पर तुंरत चिकित्सक को दिखाएं। मेडिकल कॉलेज में आए चार मरीजों में से दो की सेहत में सुधार हो गया। जिन्हें छुट्टी दे दी गई है। शेष दो का उपचार चल रहा है।