{"_id":"6a8758a9cd8c2769370f1ff8","slug":"demand-for-a-permanent-solution-to-the-problem-of-stray-animals-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-205374-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग
Fri, 21 Aug 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या से हो रही परेशानी के समाधान की मांग को लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सेवा योग ट्रस्ट भोरंज ने वीरवार को एसडीएम शशिपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रिंकू योग ने कहा कि क्षेत्र के गांवों, ग्रामीण सड़कों और कृषि क्षेत्रों में लावारिस पशुओं के झुंड बढ़ते जा रहे हैं। इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।
वहीं, सड़कों पर पशुओं के बैठे रहने से वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में है। उन्होंने कहा कि केवल गोशालाओं का निर्माण समस्या का स्थायी समाधान नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने लावारिस पशुओं की गणना और टैगिंग, पशु पकड़ने के लिए दल गठित करने, पंचायत स्तर पर संरक्षण केंद्र स्थापित करने और चारा, पानी और उपचार की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले मालिकों की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई।
एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन को ट्रस्ट का ज्ञापन मिला है। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लेते हुए पंचायती राज और पशुपालन विभाग को लावारिस पशुओं की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष किरण चौधरी, अक्षय, लगमन्वीं पंचायत के उपप्रधान विकास शर्मा, पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संशोधन : सोनम शर्मा