फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Delhi's Bablu wins Pansai's Dangal, Pathankot's Kaka runner-up

Hamirpur (Himachal) News: दिल्ली के बबलू ने जीता पनसाई का दंगल, पठानकोट के काका उपविजेता

Mon, 27 Feb 2023 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के पनसाई स्थित पंजवीर छिंज मेला कमेटी की ओर से विशाल दंगल का आयोजन किया गया। बड़ी माली पठानकोट के काका और दिल्ली के बबलू के बीच हुई जिसमें रोमांचक मुकाबले में दिल्ली के बबलू ने जीत दर्ज की। बड़ी माली के विजेता को 11 हजार व गुर्ज और उपविजेता पहलवान को 9100 रुपये और गागर दी गई।
विज्ञापन

विजेता पहलवानों को पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने सम्मानित किया। छोटी माली दिल्ली के नरेश और ऊना के प्रिंकल के हुई जिसमें दिल्ली के नरेश ने जीत दर्ज की। छोटी माली के विजेता पहलवान नरेश को 7100 रुपये व उपविजेता को 5100 रुपये दिये गए। इससे पहले नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने मेले का शुभारंभ किया। दंगल से पहले निकाली गई शोभायात्रा में विजय अग्निहोत्री, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, मेला कमेटी के चेयरमैन सतपाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, प्रोफेसर जेपी अग्निहोत्री और गांव के प्रबुद्धजन शामिल हुए। दंगल में पंजाब, जम्मू कश्मीर व हरियाणा के पहलवानों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

जालंधर से दीपक ने कमेंटरी से दर्शकों का दिल जीत लिया। शायरी के बीच पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए दर्शकों का भी मनोरंजन किया। नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने विजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि पहलवान अखाड़े की शान होते हैं। उन्होंने कहा कि मेले मेलजोल का माध्यम हैं। ये मेले हमें अपनी संस्कृति से जोड़े रखते हैं। अग्निहोत्री ने पंजवीर छिंज मेला कमेटी को अपनी ओर से 31 हजार रुपये देने घोषणा करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed