फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Delegation from Nepal and Sri Lanka arrives to study Himachal's worker welfare model.

Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल के कामगार कल्याण मॉडल को समझने पहुंचा नेपाल-श्रीलंका का शिष्टमंडल

Thu, 08 Oct 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 08 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के कामगार कल्याण मॉडल को समझने के लिए श्रीलंका और नेपाल का 33 सदस्यीय संयुक्त शिष्टमंडल हमीरपुर पहुंचा। चार दिवसीय हिमाचल प्रवास पर आए प्रतिनिधियों ने नादौन की धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना का दौरा कर श्रमिकों से संवाद किया और हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
विज्ञापन

हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को कामगारों के लिए चलाई जा रही 14 कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजनाओं से श्रमिकों के साथ उनके बच्चों और अन्य परिजनों को भी आर्थिक सहायता मिल रही है। मकान निर्माण, चिकित्सा सहायता, बच्चे के जन्म, शिक्षा, विवाह, पेंशन, दिव्यांगता पेंशन और श्रमिक की मृत्यु पर आर्थिक मदद सहित कई प्रावधान योजनाओं में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में बोर्ड ने करीब 45 हजार कामगारों को 107 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय लाभ दिए हैं। करीब 15 हजार श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। निराश्रित महिलाओं को मकान निर्माण के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा रही है।

योजनाओं को अपने देशों में लागू करने की संभावनाएं जानीं
कार्यक्रम के दौरान श्रीलंका और नेपाल के प्रतिनिधियों ने बोर्ड की विभिन्न योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया में विशेष रुचि दिखाई। प्रतिनिधियों ने हिमाचल में श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की व्यवस्था, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सीधे बैंक खाते में लाभ पहुंचाने की डीबीटी प्रणाली के बारे में जानकारी ली। साथ ही इन व्यवस्थाओं को अपने देशों के श्रम कल्याण कार्यक्रमों में शामिल करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।


प्रतिनिधिमंडल ने रखे अपने विचार
नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हिमाचल में श्रमिकों के लिए किए जा रहे प्रयासों को देश के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है। कार्यक्रम में इंटक नेता संजय सैणी, प्रेरणा, श्रीलंका के प्रतिनिधि विजया हेत्तीआरछी सहित शिष्टमंडल के अन्य सदस्यों ने भी विचार रखे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने हमीरपुर स्थित कामगार कल्याण बोर्ड के मुख्यालय का दौरा किया और अधिकारियों से बोर्ड की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed