फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Death of Garli's woman, postmortem will be done today

Hamirpur (Himachal) News: गारली की महिला की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम

Sat, 06 May 2023 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत शुक्रवार शाम को एक विवाहिता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सपना देवी पत्नी कमल देव गांव व डाकघर गारली, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। 36 वर्षीय महिला की शुक्रवार को सुबह के समय अचानक तबीयत खराब हो गई। महिला पिछले दो-तीन दिन से बीमार बताई जा रही थी। लेकिन शुक्रवार सुबह जब दोबारा तबीयत खराब हुई तो परिजन महिला को उपचार के लिए बड़सर अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर लिया। लेकिन शाम के समय महिला ने दम तोड़ दिया। बड़सर अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शनिवार को विवाहिता का मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उधर, एसएचओ बड़सर प्रवीण राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की मौत किन कारणों से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल महिला को बीमार होने पर शुक्रवार सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान शाम के समय मौत हो गई। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed