फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Death of a young man who took a bath in Kunah Khad

कुणाह खड्ड में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

Thu, 14 Apr 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। पुलिस थाना नादौन के तहत रंगस कस्बे से होकर बहने वाली कुणाह खड्ड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विशाल कुमार (20) निवासी ब्रह्मणी, अणु तहसील और जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। वीरवार को बैसाखी पर्व के चलते विशाल अपने अन्य दोस्तों के साथ कुणाह खड्ड में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, राजीव कुमार ने बताया कि वीरवार को वह खड्ड के किनारे स्थित अपने खेतों की ओर गए तो वहां पर युवकों के चिल्लाने की आवाज सुनी। जब खड्ड में जाकर देखा तो एक युवक खड्ड में डूब रहा है। जबकि, उसके तीन दोस्त उसे बचाने के लिए चिल्ला रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त प्रदीप कुमार और उसके चचेरे भाई मनोज कुमार ने पानी में उतरकर कड़ी मशक्कत कर युवक को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने विशाल के पेट से पानी निकालने का प्रयास किया और तुरंत हमीरपुर की ओर जा रही एक निजी कार में उसे डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। युवक के चाचा प्रदीप ने बताया कि अस्पताल में कुछ देर तक चले उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त थाना प्रभारी नादौन परमजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। शव अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम करवाने के लिए रखा है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मृतक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा। विशाल के घर में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन और भाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed